Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की ओर से जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित धरने में राज्यभर से आए कर्मचारियों का हुजूम उमड़ पड़ा।
जिला महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने बताया कि धरने के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीरता व संवेदनशीलता दिखाई। इसे लेकर एसीएस अखिल अरोड़ा के साथ टेबल पर सकारात्मक वार्ता हुई, जिसमें सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ ने बताया कि महासंघ प्रमुख महेंद्र चौधरी तथा संगठन की धड़कन, महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में राज्यभर के कर्मचारियों में जोश का संचार किया। महासंघ टीम ने कर्मचारियों की 21 सूत्री मांगों को सरकार के समक्ष पूरी बेबाकी और मजबूती से रखा, जिसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम सामने आने की प्रबल संभावना है। इस धरने में टोंक जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति ने प्रदेश नेतृत्व को मजबूती दी। टोंक जिले की सहभागिता सराहनीय रही।



