Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बस स्टैंड परिसर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर एक जनवरी को मंदिर ट्रस्ट और सभी भक्तों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

महामंत्री टीकम सेन और श्रद्धालु रविन्द्र बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले भजन कीर्तन से होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से मंदिर परिसर में पौष बड़ा का भोग लगाकर प्रसादी वितरण किया जाएगा। इसी तरह रात 7:30 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए गर्म दूध के वितरण की व्यवस्था की गई है।



