Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभक्तामर विधान का आयोजन हुआ

भक्तामर विधान का आयोजन हुआ


Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन मुनि सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से कंवर जी का कालेडा स्थित श्री चिंतामणि पारसनाथ जैन मंदिर में भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन हुआ।

यह आयोजन धाबड़धींगा सिंहल परिवार (निवासी देवली, टोडारायसिंह, भीलवाड़ा, कोटा) द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने अपने मूल निवास स्थान पर पहुँचकर पूर्वजों द्वारा निर्मित मंदिर में दर्शन-पूजन और अभिषेक किया। आशीष जैन ने बताया कि मुनि के प्रवचनों के अनुरूप अपनी जड़ों से जुड़ने और पैतृक मंदिरों की सेवा के लिए यह विधान किया गया, जिसमें बाहर से आए सभी श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में देवली से आशीष जैन, हरमुख जैन, छीतर जैन, विनय, विनोद, ओमप्रकाश, भागचंद, भानु, शांतिलाल, प्रेमचंद, पदमचंद और कांतिलाल जैन सहित सदस्यों ने शामिल होकर सामूहिक भक्तामर पाठ और पूजा-अर्चना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d