Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर-कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा के भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को देवली आने पर कुंचलवाड़ा कला में स्वागत किया गया।
विधायक ने मां बीजासन के दरबार में ढोक लगाकर आशीर्वाद लिया, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ माला, साफा और मां बीजासन व गौमाता की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। विधायक ने मंदिर परिसर में उपचार करा रहे मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर कर्मचारियों की मांग पर विकास अधिकारी को टोकन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता दुर्गालाल जांगिड़, प्रमोद सेन, परमेश्वर सोयल, महेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, मनोज सैनी, ब्रजराज गुर्जर, ब्रह्मानंद योगी, लादू लाल रैगर, भवंर गूर्जर, अनिल सुवालका, चेतन शर्मा, गोविंद सेन, अभिषेक सुवालका, सिद्धार्थ मीणा, निर्मल जैन, अस्वनी चौधरी, कृष्णानंद शर्मा, अरविंद उपाध्याय, राधेश्याम गुर्जर, राजेश जांगिड़, राजू गुर्जर, सत्येंद्र उपाध्याय, रोहित सोयल, अमित सोयल, दीपांशु धाकड़, नितेश मीणा, गोलू मीणा, संदीप मीणा आदि मौजूद थे।
पेट्रोल पंप चौराहे पर भी हुआ स्वागत
इसी तरह एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर भामाशाह रामसिंह शक्तावत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की और ढोल के साथ उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। शक्तावत ने प्रदेश अध्यक्ष का साफा बांधकर स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



