Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskफरार नकबजन और भैंस चोर गिरफ्तार

फरार नकबजन और भैंस चोर गिरफ्तार


Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवली पुलिस ने दो पुराने स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने 17 वर्ष पुराने नकबजनी के मामले में फरार आरोपी विजय कुमार पुत्र भैरूलाल बैरवा को कोटा से और 4 वर्ष पुराने भैंस चोरी के मामले में वांछित मदनलाल पुत्र छोटू बलाई निवासी बड़ोंली थाना दूनी को जयपुर से दबोचा है। ये दोनों आरोपी न्यायालय से जमानत मिलने के बाद लंबे समय से फरारी काट रहे थे, जिसके बाद इनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किए गए थे।

एएसआई सीताराम, कांस्टेबल गंगासागर, भंवरलाल और कृष्ण गोपाल की टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d