Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeRajasthan Newsदेवली में ठंड का 'पंच': पांचवें दिन कड़ाके की सर्दी ने तोड़ा...

देवली में ठंड का ‘पंच’: पांचवें दिन कड़ाके की सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड


Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जारी कोहरे और शीतलहर का कहर बुधवार को पांचवें दिन अपने चरम पर पहुंच गया। मंगलवार तक जहां कोहरे ने रफ्तार थाम रखी थी, वहीं बुधवार सुबह कड़ाके की ठंड और हाड़कंपाने वाली गलन ने देवलीवासियों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। मौसम के इस कड़े रुख के कारण जनजीवन पूरी तरह ठहर सा गया है।

Crime News : दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के करीब

बुधवार सुबह देवली और आसपास के ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय स्तर पर पारा गिरकर 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे हवा में मौजूद नमी और शीतलहर ने गलन को असहनीय बना दिया है। सुबह के समय सर्द हवाओं के चलने से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। यदि स्कूलों में छुट्टियां नहीं होती तो बच्चे बेहाल हो जाते। जिला प्रशासन का छुट्टियों का निर्णय सही और कारगर साबित हुआ।

विजिबिलिटी शून्य के करीब, जनजीवन अस्त-व्यस्त

लगातार पांचवें दिन छाए घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे 52 पर दृश्यता (विजिबिलिटी) महज 5 से 30 मीटर तक रह गई। इसके चलते जयपुर और कोटा की ओर जाने वाले वाहनों को दिन में भी हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाकर रेंगना पड़ा। कोहरे की घनी चादर इतनी मोटी थी कि सुबह साढ़े 9 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। यही हालत मंगलवार रात टोंक से देवली मार्ग पर भी रही। राजमार्ग पर ओस के बादल कारों पर उमड़ते रहे। जिस कारों की गति 30 से 50 किमी. के बीच रही।

बाजारों में सन्नाटा और अलाव का सहारा

ठंड का सबसे ज्यादा असर स्थानीय व्यापार पर देखा जा रहा है। देवली के मुख्य बाजार, जो सुबह जल्दी खुल जाते थे, अब दोपहर 11 बजे के बाद ही पूरी तरह सक्रिय हो पा रहे हैं। चाय की थड़ियों और सार्वजनिक चौराहों पर लोग सुबह से ही अलाव जलाकर ठिठुरन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम स्वास्थ्य की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

प्रीवियस न्यूज़ : ठंड का ‘चौका’: कोहरे की घनी चादर ने थामी रफ्तार

आगामी 24 घंटे औऱ भारी

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में बनी हुई उत्तर-पश्चिमी हवाओं की स्थिति के कारण अगले 24 घंटों तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना जताई गई है, जिससे ‘पाले’ की स्थिति भी बन सकती है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम रखने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d