Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना अधिकारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि डीएसएपी हेमराज चौधरी समेत अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस द्वारा गठित टीम में शामिल हैडकांस्टेबल रामबाबू व अब्दुल वहाब, कांस्टेबल प्रेमराज व राजपाल द्वारा वांछित आरोपी चरतलाल उर्फ चरत्या उर्फ सिक्के पुत्र राजेन्द्र मीणा निवासी सुमेरपुरा (बाड की झोंपडियाँ) थाना इन्द्रगढ जिला बून्दी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
थाना अधिकारी दौलतराम ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार एक नाबालिग बालिका श्याम बाबा मंदिर सिरोही में दर्शन कर लौट रही थी। उस समय मार्ग में बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा नाबालिग को रोककर बहला फुसलाया गया और हाईवे किनारे खेत में ले जाया गया, जहां उसके साथ शारीरिक दुष्कर्म एवं मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। डर एवं भय के कारण बालिका द्वारा तत्काल घटना की जानकारी नहीं दी गई।
बाद में परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ, जिस पर थाना देवली में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई गई।


