Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमुण्डिया खुर्द को अन्य क्षेत्र में शामिल करने पर जताई आपत्ति

मुण्डिया खुर्द को अन्य क्षेत्र में शामिल करने पर जताई आपत्ति


Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत समिति देवली के नवीन निर्वाचन क्षेत्रों (सीआर क्षेत्र) के पुनर्गठन की प्रक्रिया के बीच ग्रामीणों में असंतोष पनपने लगा है।

ग्राम पंचायत पोल्याडा के ग्राम मुण्डिया खुर्द को वर्तमान क्षेत्र से हटाकर दूसरे क्षेत्र में जोड़ने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। मुण्डिया खुर्द के निवासियों ने उपखण्ड एवं निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पंचायती राज अधिनियम के तहत अपनी शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में मुण्डिया खुर्द गांव सीआर क्षेत्र संख्या 7 पोल्याडा-गाँवडी का हिस्सा था। अब पुनर्गठन के नए प्रस्ताव के तहत इसे नवीन क्षेत्र 10 निवारिया-पोल्याडा से अलग कर सीआर क्षेत्र 12 संथली-बंथली में जोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों ने तर्क दिया है कि भौगोलिक दूरी और प्रशासनिक सुगमता के लिहाज से मुण्डिया खुर्द को निवारिया-पोल्याडा क्षेत्र में ही रखा जाना उचित है।

संथली-बंथली क्षेत्र में शामिल किए जाने से आमजन को भविष्य में व्यावहारिक और राजनीतिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने में सुरेश मीणा, बाबूलाल मीणा, अम्बालाल मीणा, लडडूलाल मीणा, अशोक मीणा, सोदान सहित मौजूद थे।

कलक्टर ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां, अभिभावकों ने ली राहत

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d