Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की कार्यकारिणी घोषित

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की कार्यकारिणी घोषित


Jahazpur News 12 जनवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन के ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक शाह ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीपी आर्य के निर्देशानुसार जहाजपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

संगठन की मजबूती के लिए एक महासचिव, चार उपाध्यक्ष, चार सचिव और एक लीगल एडवाइजर की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने संगठन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा मुख्य मिशन भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष करना और समाज में व्याप्त महिला उत्पीड़न जैसे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि संगठन जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर केवल इंसानियत के लिए कार्य करेगा और प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d