Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान के मिनी पुष्कर और मांडव ऋषि की तपोभूमि माण्डकलां नगरफोर्ट के पवित्र सरोवर तट पर सद्गुरु कालू बाबा मंदिर में कीर, कहार, केवट, कश्यप, मेहरा स्वजातीय समाज की बैठक मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार (कोटा) ने शिरकत की, जिसमें निर्माणाधीन मुख्य मंदिर की दूसरी मंजिल के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की रूपरेखा तैयार की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी गंगा दशमी 25 मई को माण्डकलां में चतुर्थ भव्य एवं ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान समिति के संयोजक किशन लाल कहार ने गत कार्यों का आय-व्यय प्रस्तुत किया और मंदिर निर्माण के विभिन्न गांवों से जनसहयोग जुटाने पर चर्चा की गई।
सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए नानक राम कीर (धुआकलां) द्वारा भोजन में शक्कर देने सहित अन्य लोगों ने भी सहयोग की घोषणा की, जिस पर स्थानीय समिति ने आभार जताया। बैठक में प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा, अध्यक्ष सायरलाल मंगरियाव, रामदयाल अबीद, रमेश चौहान, फूलचंद कहार, रामलाल कटारिया, जुबली प्रसाद साहनी, राजेन्द्र कहार, नाथूलाल उटासानिया, प्रभू लाल सिकरवाल, रामजीलाल पटेल और युवा जितेन्द्र धीवर सहित सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित थे।


