Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpबजट पूर्व संवाद : प्रभारी मंत्री ने रात्रि चौपाल में सुनी जनता...

बजट पूर्व संवाद : प्रभारी मंत्री ने रात्रि चौपाल में सुनी जनता की राय

विकास योजनाओं पर किया मंथन


Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका सभागार में रविवार रात आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम और रात्रि चौपाल में प्रदेश के ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने शिरकत कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने सभी अतिथियों का माला, साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संवाद सत्र के दौरान मंत्री हीरालाल नागर ने उपस्थित ग्रामीणों और किसानों से कहा कि राज्य सरकार आगामी बजट को जनता की भावनाओं के अनुरूप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में बजट पूर्व संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। इस संवाद का उद्देश्य पूर्व बजट घोषणाओं की क्रियान्वित की समीक्षा करना एवं आगामी बजट में आमजन से सुझाव लेना है।

मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि विकसित भारत ग्राम कार्यक्रम के तहत अब ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को मनरेगा में 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा में पारित नई योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। रात्रि चौपाल के माध्यम से किसानों और आमजन की समस्याओं को विस्तार से सुना गया और मौके पर मौजूद जिला कलक्टर व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि बजट पूर्व इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्याओं और सुझावों को सरकार की कार्ययोजना में शामिल करना है। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीओ देवली रूबी अंसार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर समेत कई जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, नेता व लोग मौजूद थे।

दौरा निरस्त होने से तैयारियों पर फिरा पानी, लोगों में रही निराशा

इससे पहले दूनी क्षेत्र के गेरोली में रविवार को प्रस्तावित ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विधायक राजेंद्र गुर्जर का दौरा अचानक निरस्त हो जाने से प्रशासनिक की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। मंत्री के गेरोली में प्रस्तावित रात्रि चौपाल कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा मंच निर्माण, सुरक्षा प्रबंध और बैठक व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे थे, लेकिन ऐनवक्त पर दौरा रद्द होने की सूचना ने सभी मेहनत पर पानी फेर दिया। वहीं दूसरी ओर अपनी समस्याएं रखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों को भी कार्यक्रम निरस्त होने से निराशा का सामना करना पड़ा। बाद में यह रात्रि चौपाल देवली नगर पालिका सभागार में ही हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d