“मार्केट न्यूज़”
Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ‘जॉकी’ (JOCKEY) का स्टोर ‘बॉडी बेसिक्स’ आगामी 23 जनवरी को देवली में खुलने जा रहा है।
स्टोर संचालक मनीष सिंहल ने बताया कि पुलिस थाने के सामने और रेडीमेड पैलेस के पास स्थित इस प्रीमियम स्टोर का दोपहर एक बजे उद्घाटन किया जाएगा। इस नए आउटलेट पर ग्राहकों को एक ही छत के नीचे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए जॉकी ब्रांड के उच्च श्रेणी के अंडर गार्मेंट्स की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। इसके अलावा यहाँ जॉकी के प्रीमियम गुणवत्ता की टी-शर्ट, लोअर, तौलिया, रुमाल, शॉर्ट्स और मौजे भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। देवली में इस स्टोर के खुलने से स्थानीय ग्राहकों को अब ब्रांडेड परिधानों की खरीदारी के लिए सुविधा होगी।



