Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जाट समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जाट समाज विकास समिति देवली की बैठक चर्च रोड स्थित आइडल किड्स पब्लिक स्कूल में हुई।
Social News : विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, बैठक आयोजित हुई

बैठक की अध्यक्षता, समाज अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी ने की। बैठक में महामंत्री नारायण चौधरी, प्रवक्ता, प्रचार-प्रसार मंत्री तेज प्रकाश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष उदाराम, नानूराम चौधरी, पुष्कर चौधरी एवं कजोड़ चौधरी उपस्थित रहे। यहां समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 13 फरवरी को महाराजा सूरजमल जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्यों के लिए सामूहिक भोजन आयोजन पर सहमति बनी।
वहीं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह आयोजित करने तथा सिरोही स्थित देहलवाल मंदिर परिसर स्थित जाट समाज धर्मशाला के रंग-रोगन एवं सौंदर्यकरण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।


