Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, बैठक आयोजित हुई

विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, बैठक आयोजित हुई


Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में देवली गाँव के माली मोहल्ला स्थित ठाकुरजी मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करना और हिंदू समाज को संगठित करना रहा। बैठक में जिला प्रचारक अशोक, सीताराम पंचोली और अशोक दुबे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गाँव के अजय सिंह शक्तावत, नंदलाल सैनी, मुकेश सैनी, सुरेश सैनी, शिवचंद्र गुर्जर, नंद सिंह, नवल पारीक, अजय पाल सिंह, दुर्गा लाल खटीक, कालू राम कलवानिया, खेतान चौधरी, शंकर लाल सैनी, रामदेव सैनी, सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी और संतों का सान्निध्य व उद्बोधन होगा।

इस दौरान समाज सेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। इस आयोजन में कासीर, प्रदीप नगर, बोयड़ा गाँव, इंद्रपुरा, अंबापुरा और माधोसिंहपुरा सहित कई गांवों के ग्रामीण भी शामिल होंगे। अशोक दुबे ने बताया कि देवली में अलग-अलग तिथियां पर चार हिंदू सम्मेलन होंगे। पहला हिंदू सम्मेलन आगामी 26 जनवरी को होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d