Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessकृषक उपहार योजना की लॉटरी 28 व 29 को

कृषक उपहार योजना की लॉटरी 28 व 29 को


Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि उपज मंडी समिति देवली में “कृषक उपहार योजना 2025” के तहत ऑनलाइन लॉटरी का ड्रा 28 जनवरी को सुबह 11 बजे निकाला जाएगा।

देवली मंडी सचिव कुलदीप सिंह मीणा के अनुसार यह लॉटरी उन किसानों के लिए है। जिन्होंने गत वर्ष जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच ई-नाम के माध्यम से अपनी उपज बेची थी। विजेता किसानों को मंडी स्तर पर 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार राशि का भुगतान और उस पर लगने वाले टैक्स का खर्च मंडी समिति द्वारा वहन किया जाएगा। इसी तरह कृषक उपहार योजना 2025 के पुरस्कारों की दूनी कृषि मंडी में 29 जनवरी सुबह 11 बजे लॉटरी ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से निकाली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d