Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 30 जनवरी को शहीद दिवस पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी देवली के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यहां गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक स्थल पर यह कार्यक्रम होगा। पार्टी के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कार्यक्रम बताया कि नगर, ब्लॉक और क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पर एकत्रित होंगे। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्य महात्मा गांधी एवं देश की वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद वीरों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके ऐतिहासिक बलिदानों को याद करेंगे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों का माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया जाएगा।



