Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में वार्षिक उत्सव व खेल दिवस आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मुकेश मित्तल, जितेन्द्र चौधरी व विशिष्ट अतिथि महावीर प्रसाद जैन, पार्षद छाया चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने मां सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम शुरू किया।
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने पीएम श्री योजना की प्रगति बताते हुए बोर्ड परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिसके बाद अतिथियों ने शैक्षणिक, खेलकूद और सह शैक्षणिक गतिविधियों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मंच संचालन व्याख्याता रामरतन जाट व रीना शर्मा ने किया
किशोरी मेला संपन्न : विधायक ने सौपी साइकिलें
अमरवासी के शहीद भैरू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय द्वारा किशोरी मेला एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जहाजपुर-कोटड़ी विधायक और भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने बालिकाओं को साइकिलें वितरित की और प्रदर्शनी की सराहना करते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।
विधायक ने विद्यालय में साइंस संकाय के पद स्वीकृत करने, मुख्य गेट बनवाने और केजीबीवी तक सीसी रोड निर्माण की घोषणा मंच से की। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टाफ, भामाशाहों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कौशल किशोर शर्मा, खेमराज मीणा, छीतर जाट, जयसिंह मीणा, राजकुमार, मोहित मीणा, मस्तान मीणा, दिनेश माली, दिनेश राणावत, टीकड सरपंच और महेंद्र तिवारी सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। पीईईओ रामसिंह मीणा ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।



