Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट को देवली के पंचकल्याणक महोत्सव का निमंत्रण दिया गया है।
शनिवार को जयपुर स्थित उनके आवास पर देवली के सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और महोत्सव का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। पायलट ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। मुलाकात के दौरान सजग खंडेलवाल, पंकज जैन सर्राफ, दिनेश जैन, दीपक जैन और नवीन जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने पायलट को महोत्सव के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट को आयोजन की पत्रिका भी सौपी।


