Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनन्हे सितारों की कला से सजा वार्षिकोत्सव का मंच

नन्हे सितारों की कला से सजा वार्षिकोत्सव का मंच


Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय अटल उद्यान में शुक्रवार शाम आइडियल किड्स इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल देवली का वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी देवली रुबी अंसार ने दीप प्रज्वलन कर किया, जिन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक आयोजनों को बेहद जरूरी बताया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दयाल अस्पताल संचालक व ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आनंद प्रकाश मीणा, डॉ. सरिता मीणा एवं पूर्व पार्षद प्रियंका बंसल मौजूद रही, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय के नन्हे छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय निदेशक जितेन्द्र सिंह चौधरी ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d