Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के चर्च रोड स्थित आइडियल किड्स इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में महाराजा सूरजमल की जयंती श्री जाट विकास समिति के तत्वावधान में जितेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा सूरजमल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसमें प्रचार-प्रसार मंत्री तेजप्रकाश चौधरी ने उनके अद्वितीय पराक्रम और कुशल प्रशासन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल को एक महान शासक, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और न्यायप्रिय योद्धा बताते हुए युवाओं से उनके साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके शासनकाल की सामाजिक समरसता और सुशासन की प्रासंगिकता को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में श्री जाट विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष उदयलाल जाट, नानूलाल चौधरी, पुष्कर चौधरी, खेमराज चौधरी, राजू गणेती, कुलदीप चौधरी, विजय सिंह चौधरी और लोकेन्द्र चौधरी सहित कई उपस्थित रहे।


