Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला माहेश्वरी महिला संगठन के संपन्न हुए चुनाव में कुसुम झँवर सर्व समिति से जिलाध्यक्ष चुनी गई।

इसी तरह संजू काबरा (भरनी) जिला सचिव, ऋतु मूंदड़ा (दूनी) जिला कोषाध्यक्ष व आशा भदादा (देवली) को जिला संगठन मंत्री चुना गया। इस दौरान दूनी, देवली, टोंक, भरनी, देवड़ावास की करीब 70 महिलाएं उपस्थिति थी।


