Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी महिला मंडल देवली की ओर से गंगागुरिया बालाजी मंदिर परिसर में फाग उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को फूलों और रंगों से वृंदावन के स्वरूप की तरह सजाया गया। मंडल अध्यक्ष वंदना तोषनीवाल ने बताया कि उत्सव का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की सजीव एवं मनमोहक झांकियाँ रहीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए ठाकुरजी को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया।
जिसमें विभिन्न प्रकार के मिठाई, फल और पारंपरिक व्यंजनों को बड़ी श्रद्धा के साथ सजाया गया था। सचिव रेखा मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में फागुन के पारंपरिक होली गीतों और भजनों की धुनों पर उपस्थित महिलाओं ने नृत्य किया। यहां परस्पर महिलाओं ने गुलाब लगाई और फाग उत्सव मनाया। इस उत्सव में करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।



