Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमाहे रमजान में "दावत-ए-इफ्तार" की बहार

माहे रमजान में “दावत-ए-इफ्तार” की बहार


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रहमत, मगफिरत और इबादतों के मुकद्दस महीने रमजान में देवली शहर के नौजवानों द्वारा रोजेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार के आयोजन किए जा रहे हैं।

इसे लेकर शनिवार को मस्जिद-ए-अल अंसार में अंसारी नोजवान कमेटी द्वारा दानिस नबील, समीर आगवन और गुफरान अंसारी के सानिध्य में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मुबारक मौके पर पेश इमाम हिदायतुल्लाह खान ने खुतबा देते हुए कहा कि रोजा रखना हर बालिग मर्द और औरत पर फर्ज है, साथ ही हमें झूठ, बुराई और चुगलखोरी जैसी बुराइयों से भी बचना चाहिए। एजाज अंसारी और समाज के सेक्रेट्री हारून अंसारी ने जानकारी दी कि नमाज-ए-मगरिब के बाद सामूहिक रूप से दुआ-ए-खैर की गई, जिसमें मुल्क की खुशहाली और विश्व कल्याण की दुआएं मांगी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d