Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतेज होंगे गर्मी के तीखे, पारा छुएगा 37 डिग्री

तेज होंगे गर्मी के तीखे, पारा छुएगा 37 डिग्री


Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्षेत्र में मार्च के महीने में ही तपिश का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में देवली और आसपास के इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

विशेष रूप से इस महीने आगामी 11 मार्च को देवली में तेज गर्मी का प्रकोप रहेगा, जहाँ अधिकतम तापमान 37°C तक पहुँचने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सप्ताह की शुरुआत से ही पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा। जहाँ 8 से 10 मार्च तक तापमान 36°C के आसपास बना रहेगा, वहीं बुधवार, 11 मार्च को यह इस सीजन के उच्चतम स्तर 37°C पर पहुँच जाएगा। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी, जो 20°C तक रहने की संभावना है। जबकि 12 मार्च से तापमान में आंशिक गिरावट जरूर आएगी, लेकिन धूप का तीखापन बरकरार रहेगा। लिहाजा अब मौसम धीमे-धीमे गर्मी की ओर बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d