Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsताश पत्ती खेलते तीन पकड़े एवं होटल संचालकों को दिए निर्देश

ताश पत्ती खेलते तीन पकड़े एवं होटल संचालकों को दिए निर्देश


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने रविवार को स्टेट बैंक चौराहे से भरतपुर हाउस जाने वाले रोड पर दीवार के समीप ताश पत्ती से जुआ खेल रहे तीन जनों से 150 रुपए की नकदी व ताश पत्ती जब्त की है।

पुलिस के अनुसार गश्ती दल जब एसबीआई चौराहे से भरतपुर हाउस वाले रास्ते पर पहुंचे, तब वहां पर ताश पत्ती के साथ जुआ खेलते हुए पाए जाने पर बुद्धि प्रकाश शर्मा निवासी मुंडिया कला थाना टोडारायसिंह, सुरेश धाकड़ निवासी गोपीपुरा कॉलोनी तथा मुकेश माली निवासी देवपुरा ढाणी दूनी को आरपीजीओ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। 

होटल संचालकों को दिए सुरक्षा के निर्देश

देवली थाना परिसर में सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकार के सभी होटल और गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित की। डीएसपी हेमराज और थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर ने सभी प्रबंधकों को हिदायत दी कि वे होटल में आने वाले प्रत्येक आगंतुक की आईडी और पहचान की गहनता से तस्दीक करें। विशेष रूप से युवक-युवतियों को कमरा देते समय ठहरने के कारणों की पर्याप्त पूछताछ और जांच करने के निर्देश दिए। सभी संचालकों को पाबंद किया गया कि वे आगंतुकों की जानकारी अनिवार्य रूप से ई-विजिटर पोर्टल पर दर्ज करें। पुलिस ने साफ किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना देरी किए तुरंत थाने को दी जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d