Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदू नववर्ष

देवली में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदू नववर्ष

विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत


Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत 2083 पर गुरुवार को विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा तिलक लगाकर और मिठाई बांटकर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Oplus_16908288

 

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वाधान में धान मंडी सर्कल और ममता सर्कल पर आयोजन हुआ, जहाँ वाले राहगीरों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान विहिप नगर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, प्रखंड मंत्री विशाल राव, प्रखंड संयोजक राजू सरकार, नगर संयोजक गोविंद राव, प्रखंड संयोजक कमल गोयर, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख कमल मेहता, सह सुरक्षा प्रमुख बबलू और प्रखंड गौरक्षक सोनू सेन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने छतरी चौराहे पर एकत्रित होकर नववर्ष की खुशियां बांटी। भाजपा पदाधिकारियों ने राहगीरों को तिलक लगाया और मिश्री खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

इस दौरान भाजपा महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, उपाध्यक्ष नवीन ग्वाला, मंत्री राजकुमारी सेन, भाजपा नेता महेश मंगल, कुलदीप सेन, शिवजी धाकड़, नंद सिंह, तनसुख बैरवा, लोकेश लक्षकार, नंदसिंह शक्तावत, प्रकाश चंदेल और कुणाल साहू सहित थे। इसी तरह राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से स्टेट बैंक चौराहे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने राहगीरों और लोगों को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करवाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सुरेंद्र नामा, अध्यक्ष नवीन शर्मा, मंत्री अनिल गौतम, दिनेश नरूका, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, गोपाल कारपेंटर, धर्मराज नागर, संजीव शर्मा और राजेंद्र टेलर सहित उपस्थित रहे। शहर के विभिन्न अन्य चौराहों पर भी सामाजिक संगठनों द्वारा नववर्ष का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d