Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में आज से भक्ति की बयार, गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा

देवली में आज से भक्ति की बयार, गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा


Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरवपथ स्थित नगर पालिका के टीनशेड परिसर में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव शुरू होगा।

इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के लिए कथा स्थल पर पंडाल सजाकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 9 बजे बस स्टैंड स्थित महर्षि गौतम मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ होगा, जिसके बाद प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। कलश यात्रा को लेकर रथ तैयार किया गया है। महामंडलेश्वर दिव्य मुरारी बापू अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत महिमा का श्रवण कराएंगे, जिसमें संत घनश्याम दास महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है और आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d