Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण को लेकर देवली के कुचलवाड़ा स्थित आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर हुआ।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, मंडल प्रभारी विनय ताकर और मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अध्यक्ष डाबर ने बताया कि इस आवासीय शिविर के सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास, कार्यपद्धति और सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया जाएगा। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता विष्णु शर्मा ने भाजपा की विकास यात्रा और वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डालते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान शिवजी धाकड़ ने मंच संचालन किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
शिविर में उमाशंकर खटेटा, नवल चतुर्वेदी, अनिल जांगिड़ सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।


