Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमंदिर पर शिखर निर्माण के लिए 51 हजार रुपए दिए

मंदिर पर शिखर निर्माण के लिए 51 हजार रुपए दिए


Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित अंबापुरा कॉलोनी में सरसड़ी वाले भगवान चारभुजानाथ के मंदिर में शिखर निर्माण के लिए एक दानदाता ने 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया है।

सत्यनारायण सरसड़ी ने बताया कि मंदिर के ऊपर वर्तमान में शिखर नहीं है। निर्माण करने को लेकर ग्रामीण परस्पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु निवासी गांवड़ी हाल निवासी दिल्ली हेमराज ने अपनी ओर से उक्त कार्य के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर पुजारी दिनेश शर्मा, पूर्व सरपंच रमेश चंद दरोगा, जयकिशन जांगिड़, कजोड़मल कलवार, किशन धाकड़, विष्णु शर्मा समेत कई ग्रामीणों की उपस्थिति में भामाशाह ने 51 रुपए की नकद राशि मन्दिर पुजारी को सौंपी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d