Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला अंधता निवारण समिति टोंक और विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से देवली के दशहरा मैदान स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में 29 मार्च को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा, जिसमें नेत्र विशेषज्ञ द्वारा जांच के बाद चयनित मरीजों का अत्याधुनिक तकनीक से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर का लाभ लेने के लिए मरीजों को आधार कार्ड या राशन कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, जबकि साथ आने वाले परिजनों को अपने ठहरने व भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।



