Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअग्रवाल पंचायत संस्था देवली के चुनाव संपन्न

अग्रवाल पंचायत संस्था देवली के चुनाव संपन्न

नोरतमल गोयल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित


Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अग्रवाल पंचायत संस्था देवली की आम सभा की बैठक शनिवार को अग्रवाल विश्राम गृह में आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता महावीर प्रसाद गोयल ने की।

बैठक में समाज के वर्ष 2026 से 2028 तक के कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से हुई। चुनाव में चार मुख्य पदाधिकारियों और 16 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। संस्था की नई कार्यकारिणी में नोरतमल गोयल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गोवर्धन कंछल को उपाध्यक्ष, सुरेश अग्रवाल को मंत्री और सीताराम गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इन नए पदाधिकारियों का कार्यकाल आगामी एक अप्रैल से शुरू होकर अगले 2 वर्ष तक रहेगा। बैठक के दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष त्रिलोक चंद मंगल, संरक्षक बृजमोहन गोयल, सत्यनारायण सिंहल, मंत्री रूपम जिन्दल, कोषाध्यक्ष रवि सिंहल, महेश अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d