Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा रवाना की गई जीटो संगठन की णमोकार महामंत्र रथ यात्रा ने रविवार को देवली में प्रवेश किया।
पूरे राजस्थान में महामंत्र का प्रचार-प्रसार कर रही यह यात्रा पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ रथ का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन के अनुसार यह रथ यात्रा शाम को पटेल नगर से रवाना होकर शांतिनाथ मंदिर, महावीर मंदिर और चंद्रप्रभु मंदिर होते हुए आदिनाथ मंदिर पहुंचेगी। राजस्थान के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रही यह यात्रा आगामी 9 अप्रैल को णमोकार दिवस के अवसर पर पुनः जयपुर में प्रवेश करेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक णमोकार महामंत्र का संदेश पहुँचाना और धार्मिक जागृति लाना है।




