Jahazpur News 23 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) ग्राम विकास अधिकारी संघ (उप शाखा) के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी सुखलाल जाट के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।
चुनाव के दौरान राकेश कुमार चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक परिहार, ब्लॉक मंत्री के रूप में फूलसिंह मीना, ब्लॉक मंत्री (आईटी) के रूप में शंकर गुर्जर, कोषाध्यक्ष पद पर सियाराम मीना, संयुक्त मंत्री के रूप में पिंकी मीना, संगठन मंत्री हिमांशु हाड़ा, मीडिया प्रभारी जीतराम चौधरी तथा जिला प्रतिनिधि के रूप में सत्यनारायण शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान विकास अधिकारी सीताराम मीना भी उपस्थित थे।
उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।


