Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsशॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिंचाई पाइप आदि जले

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिंचाई पाइप आदि जले


Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ क्षेत्र के डाटुन्दा गांव में गुरुवार को विद्युत सप्लाई लाइन में शॉर्ट सर्किट से रामप्रसाद जांगिड़ के खेत में भीषण आग लग गई।

चिंगारियां गिरने से फसल, सिंचाई के पाइप और बाड़ तेजी से जलने लगे और लपटें आबादी की ओर बढ़ने लगी। सूचना पर घाड़ थाना प्रभारी हरीराम वर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दमकल के आने से पहले ही ग्रामीणों के सहयोग से पानी व मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोका। बाद में दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस मुस्तैदी से बड़ा हादसा तो टल गया, लेकिन उक्त किसान के कीमती पाइप व अन्य सामग्री जल गई। ग्रामीणों ने अब पीड़ित के लिए मुआवजे और जर्जर बिजली की लाइनों को सुधारने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d