“न्यूज़ इंपैक्ट”
Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय उप जिला चिकित्सालय में आवारा पशुओं के प्रवेश और उससे फैलने वाली गंदगी को लेकर दैनिक ब्यूरो में खबर प्रसारित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
मामले को देखते हुए अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर अस्पताल के विभिन्न वार्ड प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल परिसर और वार्डों में आवारा पशुओं के आने से न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि वहां उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डॉ. रविराज सिंह ने आपातकालीन वार्ड प्रभारी, ओपीडी प्रभारी, मेल वार्ड प्रभारी और महिला वार्ड प्रभारी निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत वार्ड हेल्परों को पाबंद करें।
ताकि अस्पताल परिसर में पशुओं का प्रवेश पूरी तरह रोका जा सके। सूत्रों के अनुसार इसी तरह मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में प्रस्ताव के बाद सुरक्षा के लिए गार्ड रखने की भी प्रबंधन की योजना है।
संबंधित प्रीवियस न्यूज़:-


