Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवली थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ‘एरिया डोमिनेशन’ की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को अवैध टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
Crime News : गांजा बेचते हुए एक गिरफ्तार, 298 ग्राम मात्रा बरामद
थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम रिको एरिया मोड़, देवली गांव रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद हुई, जिसका उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। यह आरोपी अम्बालाल पुत्र नारायण मोग्या है, जो देवलीगांव का निवासी है। पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



