Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpटोंक में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, दिग्गज रहेंगे मौजूद

टोंक में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, दिग्गज रहेंगे मौजूद


Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की बैठक रविवार को अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इसमें 27 अप्रैल को टोंक में होने वाले जिला कार्यालय उद्घाटन और बूथ सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शिरकत करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनने के बाद कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में टोंक पहुंचने को कहा गया। इस दौरान उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल, मीडिया प्रभारी सुमित गौतम, दिनेश जैन और सुनील सेठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन आगामी संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d