Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए दो अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
स्थानीय विधायक कार्यालय की सूचना के अनुसार इस बजट से नासिरदा और राजमहल ग्राम पंचायतों में दो-दो करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। योजना के तहत नासिरदा में पुलिस थाने से लेकर बस स्टैंड तक के मुख्य मार्ग का निर्माण होगा, वहीं राजमहल गांव के मुख्य मार्ग पर एमडीआर सीसी सड़क बनाई जाएगी। इन अटल पथों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। विकास के इन कार्यों के लिए क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।



