Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदो दिवसीय प्रधानाचार्य वाकपीठ संगोष्ठी शुरू हुई, जिम्मेदारियां बताई

दो दिवसीय प्रधानाचार्य वाकपीठ संगोष्ठी शुरू हुई, जिम्मेदारियां बताई


Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय नगरपालिका सभागार में बुधवार को सत्रारम्भ प्रधानाचार्य वाक्पीठ संगोष्ठी का विधिवत आयोजन शुरू हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पारस चन्द जैन उपस्थित थे।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा, एसीबीईओ द्वितीय प्रधान लाल मीणा और एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ देवली हरिनारायण वैष्णव ने की। संगोष्ठी के प्रारंभ में वाक्पीठ अध्यक्ष अनिता लाठी ने सभी अतिथियों एवं प्रधानाचार्यों का स्वागत किया और दो दिनों तक अपने शैक्षणिक दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि पारस चन्द जैन ने अपने संबोधन में सभी प्रधानाचार्यों को स्व-अध्ययन करने और सजगता के साथ विद्यालयी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव ने विभागीय नियमों की समय पर पालना सुनिश्चित करने और विद्यालयों में नए नवाचारों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया। वाक्पीठ सचिव भगवान शर्मा ने जानकारी दी कि संगोष्ठी के तकनीकी सत्रों में विभिन्न वक्ताओं ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसमें चंद्रप्रकाश माहेश्वरी प्रधानाचार्य ने प्रभावी प्रार्थना सभा, सत्येंद्र कुमार जोशी ने संस्था प्रधान की भूमिका और दायित्व, वसुधा शर्मा ने सह-शैक्षिक गतिविधियों के क्रियान्वयन और राजेश कुमार खींची ने शाला दर्पण अपडेशन विषय पर अपनी प्रभावी वार्ता प्रस्तुत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d