Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम देवली द्वारा आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते 30 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई अस्थाई रूप से कुछ घण्टों के लिए बंद रहेगी।
निगम के कनिष्ठ अभियंता दीर्घांशु के अनुसार 33/11 केवी देवली सिटी जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी पनवाड़ फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान फीडर से जुड़े पनवाड़ , दांता, साँवतगढ़, बासलक्ष्मणा, सेंधियावास एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 8:15 से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगी।



