Thursday, April 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationस्वच्छ सर्वेक्षण : देवली को अग्रणी व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें

स्वच्छ सर्वेक्षण : देवली को अग्रणी व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें

लोगों को कर रहे हैं जागरूक


Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर पालिका की ओर से पोस्टर और लेखन के जरिए लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है।

इसे लेकर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीना ने देवली को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए आमजन से सहयोग की मांग की है। पालिका प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों बस स्टैंड, उप जिला अस्पताल, पेट्रोल पंप और मुख्य मार्गों पर जागरूकता पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें मिशन लाइफ और जीरो वेस्ट के संदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चित्र अंकित हैं। अधिशाषी अधिकारी सुरेश मीना ने शहरवासियों से पांच प्रमुख बिंदुओं पर अमल करने की बात कही है।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे सूखे कचरे को नीले और गीले कचरे को हमेशा हरे डस्टबिन में ही डालें। पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने और रसोई के कचरे से घर पर ही खाद बनाने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा पुरानी किताबें, कपड़े, जूते और ई-वेस्ट को ‘कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण’ (आरआरआर) केंद्र में देने की सलाह दी गई है। उन्होंने खुले में गंदगी न फैलाने और अनिवार्य रूप से शौचालय का उपयोग करने का भी आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d