Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेर रात आंधी-बारिश ने मचाया कहर, सड़कों पर फैला कीचड़

देर रात आंधी-बारिश ने मचाया कहर, सड़कों पर फैला कीचड़

देर रात आंधी-बारिश ने मचाया हड़कंप, सड़कों पर फैला कीचड़


Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में शुक्रवार रात मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया अलर्ट पूरी तरह सटीक साबित हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने जिस समय की भविष्यवाणी की थी, उसके कुछ देर बाद क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हुआ।

दरअसल रात 11 बजे के बाद अचानक आए इस मौसम के बदलाव ने संपूर्ण शहर को अपनी आगोश में ले लिया। तेज अंधड़ के कारण शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे कई घंटों तक अंधेरा छाया रहा। मूसलाधार बारिश के चलते शहर की सड़कें भीग गईं और ड्रेनेज सिस्टम जवाब दे गया। शहर के कई नालों के उफान पर आने से गंदा पानी और कीचड़ सड़कों पर जमा हो गया। सबसे बुरे हालात चर्च रोड पर देखने को मिले, जहाँ पुराने शिव टॉकीज के पास बनी सीसी रोड के समीप स्थित दुकानों के बाहर भारी मात्रा में कीचड़ जमा हो गया।

इसी तरह कई कॉलोनी में भी यह हालात बने। शनिवार सुबह दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें स्वयं ही मशक्कत कर सड़कों से कीचड़ साफ करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि मौसम विभाग ने रात 11 बजे तक टोंक और जयपुर जिले में आंधी-बारिश की जो संभावना जताई थी, वह देवली में 11 बजे के बाद सक्रिय हुई। इससे पहले शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे शादी-समारोहों के आयोजन संपन्न हो चुके थे।

जिससे आयोजक और मेहमान इस प्राकृतिक प्रकोप की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यदि यह बदलाव कुछ समय पहले होता, तो वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यवधान पैदा हो सकता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d