Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कार्यालय चार्ज अधिकारी जनगणना एवं तहसीलदार देवली के अनुसार जनगणना 2027 के को लेकर आगामी 16 मई से 14 जून तक चलने वाले मकान सूचीकरण के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसे लेकर शनिवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर्स सत्येंद्र जोशी, भगवान शर्मा, कृष्ण गोपाल माली व लक्ष्मीनारायण शर्मा ने तहसील देवली (ग्रामीण क्षेत्र) के प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दो-दो बैच में प्रशिक्षण दिया। प्रथम बैच में 30 कार्मिकों व द्वितीय बैच में 32 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक चलेगा, जो भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मुख्यालय, नेवर बाग एजेंसी एरिया देवली में आयोजित किया जा रहा है।
जनगणना सेल प्रभारी देवली मुकेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी जनगणना कार्य को सुचारू और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न कराना है।


