Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआयुष्मान बाल संबल योजना का दायरा बढ़ाएं, सांसद ने भी दिया आश्वासन

आयुष्मान बाल संबल योजना का दायरा बढ़ाएं, सांसद ने भी दिया आश्वासन

वरिष्ठ पार्षद समेत कांग्रेस नेताओं ने दिया ज्ञापन


Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक सवाईमाधोपुर सांसद हरिश्चंद्र मीना ने गुरुवार शाम देवली क्षेत्र का दौरा कर कई निजी कार्यक्रमों में भाग लिया। वहीं स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से बात की। दरअसल सांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान पार्षद भीमराज जैन के घर पहुंचे थे।

जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर देवली क्षेत्र की जानकारी ली। बैठक के दौरान क्षेत्र में जल संकट, पेयजल आपूर्ति में गंदे पानी की समस्या, अघोषित बिजली कटौती और सरकारी कार्यालयों में आमजन की सुनवाई न होने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्षद ने सांसद को मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना 2024 के दायरे को बढ़ाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में यह योजना 56 बीमारियों तक सीमित है।

जबकि आनुवंशिक रोगों और 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता से जूझ रहे बच्चों के परिवारों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह पार्षद के पुत्र मुकेश जैन ने सांसद से मांग की, कि वे केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर पहल कर व लोगों की मांग उठाकर इस योजना में आनुवंशिक बीमारियों और पूर्णतया दिव्यांग बच्चों को भी शामिल करवाएं, ताकि उन्हें विशेष आर्थिक सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

इस दौरान निवर्तमान पार्षद पंकज जैन सर्राफ़, मनजीत सिंह, शानू अब्बासी समेत मौजूद थे। इसके बाद सांसद गुरुवार रात जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल बलसोरा के गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर बाबा मंडी पहुंचे। यहां भी सांसद कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d