Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsदेवली में मौसम का मिजाज बदला: आंधी के साथ बारिश हुई

देवली में मौसम का मिजाज बदला: आंधी के साथ बारिश हुई

शादी समारोहों में मचा हड़कंप


Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर और क्षेत्र में गुरुवार रात मौसम ने अचानक करवट ली, जहाँ तेज आंधी और हल्की बारिश के दौर ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ पल की राहत तो दी, लेकिन पुरुषोत्तम मास से पहले अंतिम रूप से हुए शादी-समारोह के आयोजकों के लिए यह आफत बन कर आया।

दिनभर चली भीषण लू और चिलचिलाती धूप के बाद रात करीब 8 बजे आसमान में बादल छा गए और धूलभरी तेज आंधी चलने लगी। इसके कुछ ही देर बाद हुई हल्की बारिश से सड़कें तरबतर हो गई और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, हालांकि बारिश थमते ही वातावरण में उमस ने फिर से बेचैनी बढ़ा दी। बेमौसम बदलाव का सबसे बुरा असर शहर के विभिन्न मैरिज गार्डनों में चल रहे शादी समारोहों पर पड़ा। तेज आंधी से पंडालों में लगी खाने की स्टॉलें और टेंट के सामियाने उखड़ और अस्त व्यस्त हो गए, जिससे उत्सव के माहौल में व्यवधान पैदा हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख आयोजकों को आनन-फानन में खाने-पीने और अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्था खुले मैदान से हटाकर भवनों के भीतर करनी पड़ी।

इस दौरान टेंट हाउस संचालकों को भी काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है, आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई जगहों पर महंगे टेंट और पर्दे फट गए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी शुक्रवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी का तीखापन बरकरार रहने की संभावना है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d