Sunday, May 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकुएं से सोलर पंप की मोटर और तांबे के तार चोरी

कुएं से सोलर पंप की मोटर और तांबे के तार चोरी

पुलिस ने दर्ज किया मामला


Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के सेन्दियावास गांव में एक किसान के खेत पर बने कुएं से अज्ञात चोरों द्वारा सोलर पंप की मोटर और तांबे के तार चोरी करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित शिवजीराम पुत्र फुन्दाराम मीणा निवासी सेन्दियावास ने इस संबंध में पुलिस थाना देवली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित शिवजीराम मीणा का खेत ग्राम सेन्दियावास में स्थित है, जहां उन्होंने सिंचाई के लिए कुएं पर सोलर पंप की मोटर लगा रखी थी। गत 5 मई की रात को अज्ञात चोरों ने उनके खेत से सोलर पंप की मोटर और उसमें लगे मोटर व कॉपर (तांबे) के तार चोरी कर लिए। अगले दिन सुबह जब पीड़ित अपने खेत पर बने कुएं पर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की इस घटना का पता चला।

मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच देवली थाने के सहायक उप-निरीक्षक गोपाल सिंह मीणा को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d