Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) झालावाड़ जिला कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में जाते समय शनिवार को राजस्थान प्रदेश मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल झींगा का देवली में स्वागत किया गया। इस दौरान समाज संगठन और शिक्षा पर चर्चा हुई।
महामंत्री ने बालक-बालिकाओं की उच्च शिक्षा और प्रोत्साहन पर जोर दिया। देवली के पूर्व चेयरमैन एवं समाज अध्यक्ष कैलाश चंद सोनी ने शिक्षा में पूरा सहयोग का आश्वासन देते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर प्रतिभावान बच्चों का सम्मान और सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं। कैलाश चंद ने प्रदेश पदाधिकारियों का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश संरक्षक राम किशोर बैराडिया और प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद सोनी तोसावड़ से फोन पर बात हुई।
यहां उपाध्यक्ष संजय डसानिया, महामंत्री भवानी शंकर, कोषाध्यक्ष रामराय कांदला, पूर्व अध्यक्ष रमेश कुलथिया, पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद राम डसानिया एवं अन्य मौजूद थे।


