Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कानगढ़ पैलेस में भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में शुरू हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने दीप प्रज्वलन कर और पार्टी की वैचारिक यात्रा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया।
भाजपा मंडल देवली प्रवक्ता सुमित गौतम ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने रखी, जिसमें उन्होंने भाजपा को एक विशिष्ट कार्यपद्धति वाला विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित संगठन बताया। प्रथम सत्र में पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने ‘हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान’ विषय पर विचार रखते हुए एकात्म मानव दर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को पार्टी की आत्मा बताया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने की। जिसमें प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पार्टी 2 सीटों से उठकर आज उत्कर्ष के शिखर पर है।
तृतीय सत्र में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने अनुशासित कार्य पद्धति का मंत्र दिया, जिसकी अध्यक्षता निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने की। चतुर्थ सत्र में राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने संगठन प्रभारी जितेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कार्य विस्तार पर जोर देते हुए हर बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। इसी तरह प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने देश की राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया, जिसकी अध्यक्षता निवाई पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने की। अंतिम सत्र में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका स्पष्ट की, जिसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद सुखबीर सिंह ने की।
इस दौरान सह प्रभारी रामानंद गुर्जर, वर्ग प्रभारी सुशील दीक्षित, वर्ग प्रमुख सतीश चंदेल, सह वर्ग प्रमुख दीपक संगत, पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, सत्यनारायण चौधरी समेत जिला स्तरीय नेता एवं स्थानीय पार्टी से भाजपा के उमाशंकर खुटेटा, सुनील सेठी, दिनेश जैन, अमित गौतम, मनोज शर्मा, प्रमोद मंगल, रवि बलसोरा, आशीष पंचोली, कुणाल साहू समेत मौजूद थे।
जहाजपुर न्यूज़-:
भाजपा का वैचारिक मंथन शुरू, राष्ट्रवाद और अंत्योदय पर हुआ चिंतन


