Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बोटूंदा गांव में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास अवनी किशोरी ने भगवान गिरिराज लीला, कालिया नाग उद्धार, कंस वध और रुक्मिणी विवाह का विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने महारास की महिमा बताते हुए कहा कि गोपियां पूर्व जन्म की ऋषि-मुनि थीं, जिनकी कामना पूर्ति के लिए कृष्ण ने महारास रचाया। व्यासजी ने भक्तों को भगवान का आश्रय लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जो कार्य ईश्वर पर विश्वास के साथ किया जाता है, वह अवश्य सिद्ध होता है। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नाच उठे। कार्यक्रम में शिवजीराम शर्मा, हनुमान शर्मा, सियाराम शर्मा, रामदयाल प्रजापति, पूर्व सरपंच जगमोहन विजय, जगदीश प्रसाद उपाध्याय, सत्यनारायण सेन, कन्हैयालाल शर्मा, प्रहलाद पंडा, पूर्व सरपंच सत्यनारायण गुर्जर, मोतीलाल तिवारी एवं ओम प्रकाश शर्मा व घासीलाल प्रजापति सहित ग्रामीण उपस्थित थे।



