Friday, May 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्री महावीर नवयुवक मण्डल देवली की नई कार्यकारिणी घोषित

श्री महावीर नवयुवक मण्डल देवली की नई कार्यकारिणी घोषित


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री महावीर मन्दिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट देवली के श्री महावीर नवयुवक मण्डल देवली की नई कार्यकारिणी का गठन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है।

अध्यक्ष जिनेंद्र बिलाला के अनुसार कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में संजय सेठी और योगेन्द्र सेठी को उपाध्यक्ष, धनराज कासलीवाल को मंत्री, चेतन लुहाडिया को कोषाध्यक्ष, संदीप अजमेरा और सुनिल सेठी को संगठन मंत्री, राजकुमार अजमेरा और नितिन अजमेरा को सांस्कृतिक मंत्री तथा विशाल गोधा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पारस पाटनी और वीरेन्द्र सेठी को सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में अमन कासलीवाल, सम्यक, अजय जैन, रोहित, कमल पाटनी, शुभम पाटनी, अर्पित बज, अक्षत काला, जिनेन्द्र जैन (देवली गांव), अमित बडजात्या, मनोज डाबर, सुनिल कटारिया और अजय अजमेरा को शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d